द्वितीय चरण में शामिल 448 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए सोमवार को
पांचों ब्लाकों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसको लेकर रविवार
देर शाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी किए जाने का दावा किया गया। जिला
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जोनल, सेक्टर व आरओ व एआरओ सभी को आवश्यक
दिशा निर्देश देते हुए उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है।
द्वितीय
चरण का मतदान 13 अक्तूबर को हैं। इसके लिए पोलिंग पार्टियां 12 अक्तूबर को
संडीला, कोथावंा, बेंहर, भरावन व कछौना में निर्धारित की गई जगहों से
निकलेगी। संडीला में दिव्यानंद विद्या मंदिर पीजी कालेज संडीला, कछौना में
गीता देवी इंटर कालेज, कोथावंा में ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरी,
भरावन से जनता इंटर कालेज एवं बेंहदर मे
संतोष इंटर कालेज से पोलिंग
पार्टियां रवाना होगी। द्वितीय चरण में कुल 448 मतदान केंद्र व 903 मतदेय
स्थल हैं। इन पर 903 पोलिंग पार्टियां चुनाव कराएंगी। इन पार्टियों में कुल
3612 कर्मियों को लगाया गया है। जबकि 361 को रिजर्व में रखा गया है।