फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जी ब्याहने चले सीता मईया को...

Thu, 11 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को नुमाइश मैदान से भगवान राम की बारात बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। मुख्य मार्गों से निकली बारात में जगह-जगह स्वरूपों की आरती उतारी गई। बारात देर शाम को वापस नुमाइश मैदान में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे राम बारात नुमाइश मैदान से रवाना हुई। मुख्य आयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने लीला संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित, वियोग चंद्र मिश्र और राकेश गुप्ता ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न को तिलक किया और आरती उतारी। इसके बाद गणेश वंदना के साथ राम बारात को रवाना किया गया। प्रमुख मार्गों से होकर निकली बारात में मनमोहक 49 झांकियां शामिल रही।

जबकि मुख्य सिंहासन पर सवार श्रीराम चंद्र और लक्ष्मण के साथ विश्वामित्र विराजमान रहे। इसके अलावा बारात में सात बैंड और 12 ढोल के माध्यम से मधुर संगीत गूंजता रहा। पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, विजय गुप्ता, कृष्णा अवतार दीक्षित, जोगेंद्र सिंह गांधी, प्रतिमा मिश्रा आदि ने आरती उतार कर बारात का स्वागत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें