फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं से बचाने, बेटियां निकलीं बेटों को समझाने

विज्ञापन
फोटो-36- दोपहिया वाहन चालक से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील करतीं छात्राएं व कालेज प्राचार्या डॉ. - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भइया सुनो! गाड़ी जरा धीमी चलाया करो, हेलमेट पहनकर निकला करो, आपकी जरा सी लापरवाही से आपके अपनों को जिंदगी भर दुख उठाना पड़ सकता है। हम आपकी बहनें हैं, आपकी सलामती चाहते हैं...। ऐसे ही शब्दों के साथ शुक्रवार को आर्यकन्या डिग्री कालेज की छात्राओं ने सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों से गुजारिश की।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना व रोवर रेंजर्स के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर विचार गोष्ठी और जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता यादव ने गोष्ठी में बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है।
प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हम सबको ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। इसके बाद कालेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्राएं जगह-जगह दोपहिया वाहनों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाती चल रही थीं।
विज्ञापन

रैली बड़े चौराहे से मुन्ने मियां चौराहा, मुन्ने मिया चौराहा, बाबा मन्दिर चौराहा होते हुए महाविद्यालय में समाप्त हुई। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, सड़क सुरक्षा का रखे ध्यान, ट्रैफिक नियमों का करो सम्मान, बिना लाइसेन्स के गाड़ी न चलाएं, हेलमेट अवश्य लगाएं स्लोगनों से लोगों को जागरुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें