फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों की रोकथाम के लिए फागिंग कराएं

Mon, 25 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
चेक वितरित करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सूबे के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने  मच्छरों बढ़ रही तादाद पर नाराजगी जताई है। उन्होंने  नगर पालिका के प्रभारी ईओ/एसडीएम को तत्काल फ ागिंग और नालियों में दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अभी से सावधानी बरती जाए। नितिन अग्रवाल रविवार को बैटगंज स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अग्निपीड़ितों को सहायता राशि के चेक दिए।
विज्ञापन


प्रदेश के सूक्ष्म,लघु,मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन महकमे के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि  शहर में मच्छरों की तादाद बढ़ने से जनता परेशान है। इस पर उन्होंने  प्रभारी ईओ/एसडीएम पप्पू गुप्ता से शहर में फागिंग कराने के लिए कहा। ईओ ने बताया कि फागिंग लगातार हो रही है।

इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि मच्छरों की बढ़ती तादाद बता रही है कि कहीं न कहीं चूक है। या तो फागिंग वाली दवा नकली है या कोई और समस्या है। नालियों में दवा का छिड़काव कराया जाए, जिससे मच्छरों के लार्वा नष्ट हो सकें। इस दौरान  मसीत गांव के अग्निपीड़ित नन्हेंपाल को 5 हजार व रारा गांव के श्रीपाल को 8 हजार रुपये की सहायता राशि की चेक के अलावा खाद्य सामग्री दी गई। उन्होंने कानूनगो हरिकृष्ण गुप्ता से कहा कि अग्निकांड में नन्हेंपाल की एक भैंस और दो बकरी जलकर मर गई थीं। इसका मुआवजा भी दिलवाएं । इस पर कानूनगो ने बताया कि बकरी और भैंस की मौत पर 36 हजार रुपये की चेक और दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें