फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संगठनों की मदद से सफल होगा आंदोलन’

Mon, 02 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक परिवर्तन मंच द्वारा सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति  आंदोलन को चलाने को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति वर्ग के संगठनों ने सहयोग देने का आश्वासन दिया है। सामाजिक परिवर्तन मंच की डा. अंबेडकर पार्क में रविवार को हुई बैठक में संयोजक ने कहा कि बहुजन समाज में आत्म विश्वास पैदा करने को लोगों को जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन


सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन को शुरू करने को सामाजिक परिवर्तन मंच की ओर से हुए सम्मेलन की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए मंच संयोजक राजकुमार कपिल ने कहा कि सामाजिक संगठन का लक्ष्य ज्योतिबा राव फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, पेरियर ईवी रामास्वामी नायकर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम के सपनों के अनुसार सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने को सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन चलाकर बहुजन समाज को सम्मान और स्वाभिमान दिलाना है।

आंदोलन चलाने को अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और अल्प संख्यक समाज के लोगों को एकत्रित करने की जरूरत है, जिसके लिए जाति वर्ग संगठनों ने एक साथ आने का आश्वासन भी दिया है। संयोजक ने आंदोलन को चलाने को मंच के अंतर्गत विकास खंड वार संयोजक को नामित करने का फैसला किया। साथ ही विस वार गोष्ठियां और बैठकें आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन

जिससे एससी, पिछड़ी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में आत्म विश्वास पैदा किया जाएगा, ताकि महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर एक बहुजन समाज का निर्माण किया जा सके। बैठक में जैजै राम वर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव, अवनींद्र वर्मा, झम्मन लाल, जितेंद्र बाबू, सर्वेश कुमार, फरीद अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें