फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुंह के कैंसर की समय पर पहचान से रोकथाम संभव

Wed, 30 Apr 2025 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-09- गौरा डांडा स्थित मेडिकल कॉलेज में दंत चिकित्सा पर आयोजित व्याख्यान में जानकारी देते डॉ. शिवम यादव। संवाद
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मुख व दंत रोग विषय पर गोष्ठी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दांतों में होने वाले रोग और उनके उपचार पर जानकारी दिए जाने के लिए गौरा डांडा स्थित मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक व्याख्यान का आयोजन हुआ। व्याख्यान में प्राचार्य और दंत विभागाध्यक्ष ने दांतों के रोग से मुख कैंसर होने की आशंका बताते हुए समय रहते इलाज कराने के लिए प्रेरित किया गया। सामान्य मुख व दंत रोग व निवारण पर चर्चा करते हुए चिकित्सकों ने प्री कैंसर लक्षणों के बारे में भी बताया।
मेडिकल एजुकेशन यूनिट के तत्वावधान में दंत चिकित्सा विभाग की तरफ से मुख व दंत रोग व निवारण विषय पर आयोजित शैक्षिक व्याख्यान का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि दंत स्वास्थ्य, संपूर्ण स्वास्थ्य का अभिन्न अंग है। इसके प्रति जागरूकता आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह-आचार्य व दंत चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम यादव ने बताया कि ल्यूकोप्लाकिया व ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस (OSMF) जैसी प्री-कैंसर अवस्थाओं को अगर समय पर पहचान कर उपचार कर लिया जाए तो मुख कैंसर को रोका जा सकता है। उप-प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने भी दंत चिकित्सा पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। संचालन यूनिट समन्वयक डॉ. पुष्पलता सचान ने किया। विभाग की सहायक आचार्य डॉ. गरिमा सिंह ने अतिथियों, वक्ता व प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक चोपड़ा, डॉ. अमित सिंह, डॉ. अपर्णा, डॉ. कंचन, डॉ. प्रीति, डॉ. प्राची झा और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें