फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के लिए की गई कांबिंग

Tue, 15 Dec 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र में बाघ के आने की सूचना होने पर वन विभाग की ओर से सोमवार को पूरे दिन काबिंग की गई पर उसका पता नहीं चल सका। क्षेत्र के लोगों को बाध से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बताते चले कि सीतापुर बार्डर से गोमती नदी के किनारे से बाघ के थाना क्षेत्र में प्रवेश की जानकारी मिली थी। जिस पर सोमवार को फारेस्टर रत्नेश के निर्देशन में थाना क्षेत्र के आयारी, बहोरवा, जिगनिया, बाजार पुरवा ,मंगलीपुरवा में काबिंग की गई। उसके पैरो के निशान मंगलीपुरवा के पास तक मिले।

वन विभाग की टीम ने अनुमान लगाया कि मंगलीपुरवा के पास कई गन्ने के खेत है। बाघ उसी में छिपा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सर्तक रहने को कहा है। बाघ की तलाश में मंगलवार को फिर मंगलीपुरवा से काबिंग शुरू की जाएग। क्षेत्र में बाघ के होने से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें