फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर बार्डर के नजदीक खाड़ाखेड़ा पहुंचा बाघ

विज्ञापन
हरदोई वन रेंज के खाड़ाखेड़ा में मिले बाघ के पद चिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। नारायणपुरवा से आठ किलोमीटर दूर गोमती किनारे खाड़ाखेड़ा गांव में शनिवार को बाघ के पंजे के निशान मिले हैं। वन विभाग की टीम ने बाघ के सीतापुर सीमा में प्रवेश करने की संभावना जताई है। वहीं आसपास के गांवों के लोगों में खौफ है।
विज्ञापन

वन विभाग के एसडीओ विमल कुमार ने बताया कि शनिवार को नारायणपुरवा के आगे के गांवों में कांबिंग की गई। खाड़ाखेड़ा व जरौली गांव में बाघ के पंजे के निशान देखे गए लेेकिन इसके बाद कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि यहां से 10 किलोमीटर दूर गोमती नदी है। पूरी संभावना है कि बाघ वहां से सीतापुर बार्डर पहुंच सकता है। लेकिन जब तक इसकी पुष्टि न हो जाए कांबिंग जारी रहेगी। वन रेंज अधिकारी रत्नेश श्रीवास्तव टीम के साथ कांबिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें