फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्नौज से टिड्डी दलों ने किया हमला, फिर सीतापुर निकले

विज्ञापन
फोटो- 46- बिलग्राम के गुजरई में खेतों में थाली बजाते और शोर करते किसान। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कन्नौज के रास्ते शुक्रवार दोपहर जिले में आए टिड्टी दलों को पहले से अलर्ट किसानों ने ताली-थाली बजा और पटाखे छुड़ाकर भगा दिया। दिन में आने के कारण फसलों को खास नुकसान नहीं हुआ। बिलग्राम के रास्ते आया टिड्डी दल सुरसा, माधौगंज, अहिरोरी और टड़ियावां क्षेत्र के गांवों से होकर सीतापुर की ओर चला गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से जनपद में टिड्डी दलों के हमले की आशंका कृषि विभाग के जिम्मेदार जता रहे थे। फर्रुखाबाद के रास्ते टिड्डी दलों के जिले में प्रवेश करने की आशंका थी। शुक्रवार को दोपहर में कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारियों को शासन से अलर्ट मिला कि कन्नौज की तरफ से टिड्डी दलों का हमला हरदोई की ओर हो रहा है। इसके कुछ ही देर बाद बिलग्राम क्षेत्र के कन्नौज सीमा से जुड़े गांवों जफरपुर तिगावां, महसोनामऊ, सांपखेड़ा, फत्तेपुर चौगवां, रहुला, कोइलरा से हीरापुर, रोशनपुर होते हुए आगे तकिया इमामनगर, बरगवां और गुजरई तक क्षेत्र में टिड्डियों का दल दिखाई दिया। कुछ स्थानों पर कम संख्या में टिड्डियों के खेतों में गिरने का उल्लेख है। जफरपुर में किसानों ने ताली और थाली बजाकर टिड्डियों को भगा दिया। रहुला में भी टिड्डी दल देखकर किसान शोर मचाते हुए खेतों की ओर दौड़ पड़े। एसडीएम बिलग्राम कपिल देव यादव ने बताया कि टिड्डियों का दल उड़ता देखा गया है, लेकिन इससे कोई गंभीर नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। उधर दूसरी ओर सुरसा और अहिरोरी विकास खंड के गांवों में भी टिड्डी दल नजर आए। कैरमेर, जल्लामऊ, फरीदापुर, पौथेपुरवा, अशर्फाबाद, कराही, वल्लीपुर, दानमंडी, एनुआ आदि गांवों में टिड्डी दल को पहले से अलर्ट किसानों ने भगा दिया। यहां फसलों को थोड़ा नुकसान हुआ है।
उपनिदेशक कृषि बोले
उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि हरदोई से आगे सीतापुर जनपद के विकास खंड पिसावां के गांवों की ओर टिड्डी दल निकल गया है। जनपद में नुकसान बेहद मामूली है। उन्होंने बताया कि 100 से 200 मीटर ऊपर से टिड्डी का मुख्य दल उड़ान भरता है। नीचे छोटे-छोटे दलों में टिड्डी उड़ते हैं। इनकी प्रकृति दिन में रुकने की नहीं है, लेकिन रात में जिस खेत में भी बैठते हैं, वहां की फसल चट कर जाते हैं। जिले में टिड्डी दल का हमला दिन में हुआ, इसलिए बहुत नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें