फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछौना में थर्मल स्कैनिंग का काम हुआ पूरा

विज्ञापन
फोटो-33- कस्बे में दमकल की गाड़ी से सैनिटाइजेशन का काम करते दमकलकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना। सील चल रहे कछौना कस्बे में शुक्रवार को थर्मल स्क्रीनिंग का काम पूरा हो गया। टीम ने रेलवे कालोनी के साथ नगर के आसपास रह रहे लोगों समेत झुग्गी झोपड़ी में भी थर्मल स्क्रीनिंग की। दिन भर में 2560 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. किसलय वाजपेयी बताया कि सभासदों के माध्यम से भी जानकारी की गई, जो भी घर छूट गए थे उनमें भी टीमें भेजकर लोगों की जांच कराई गई है। शुक्रवार को तीसरे दिन पांच टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन में नगर के कुल 18376 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की है।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि इसके साथ ही नगर पंचायत की ओर से अग्निशमन की गाड़ी के माध्यम से पूरे नगर को सैनिटाइज कराया गया है। इस दौरान डॉ. मुकेश, उस्मान, राजेश सिंह, अमित व विकास आदि मौजूद रहे। कोतवाल राय सिंह ने स्थिति पर निगाह रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें