फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कलश विसर्जन के दौरान तीन युवक गंगा में डूबे, एक का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के हन्नामऊ गांव में भागवत कथा के बाद गंगा में कलश विसर्जित करने गए तीन युवक डूब गए। ग्रामीणों ने दो युवकों को सकुशल बाहर निकाला, लेकिन एक का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के हन्नामऊ गांव में नेकराम ने भागवत कथा कराई थी। बुधवार को कथा पूरी हो गई थी। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर कलश विसर्जित करने के लिए गंगा किनारे गए थे। इसी दौरान गांव निवासी पंकज (25), कुलदीप (26) और गुड्डू (24) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इन लोगों को डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद कुलदीप और गुड्डू को ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाल लिया। पंकज का कोई सुराग नहीं लगा। शाम तक भी उसकी तलाश कराने के लिए थानाध्यक्ष अरवल सोमपाल गंगवार मौके पर मौजूद रहे और गोताखोरों को नदी में भी उतारा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें