फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन चोरों ने युवक को धारदार हथियार से घायल कर लाखों के आभूषण चोरी किए

विज्ञापन
फोटो-18- चोरी के बाद खाली पड़े जेवरात के डिब्बे। संवाद
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के आलापुरकोट गांव में शुक्रवार रात युवक ने ताऊ के बंद मकान में तीन चोरों को ताला तोड़ते देख लिया। चोरों ने युवक को पकड़ कर धारदार हथियार से घायल कर दिया। चाकू की नोक लगाकर चुप रहने कहा। उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर चोर लाखों के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आलापुरकोट गांव निवासी प्रकाश चंद्र दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनके भाई शिवकुमार ने बताया कि उनका मकान प्रकाश चंद्र के बिल्कुल बगल में है। तीन माह से प्रकाश चंद्र परिवार समेत दिल्ली में हैं। उनके गांव के मकान में ताला पड़ा है। शुक्रवार रात प्रकाश चंद्र के मकान में चोर छत के रास्ते से दाखिल हुए। चोर कमरे का ताला तोड़ रहे थे। शिवकुमार का 18 वर्षीय पुत्र शुभम छत पर सो रहा था। खटपट की आवाज सुनकर वह उठ गया।
शुभम ने बताया कि रात डेढ़ बजे ताऊ प्रकाश चंद्र की छत पर लगा जीने का दरवाजा खुला देखा। वह जीने के रास्ते से ताऊ के मकान में नीचे उतरा। इस दौरान तीन चोरों ने उसे खींच लिया। चाकू की नोेक लगा कर उससे आवाज न करने के लिए कहा। चोरों ने उससे आभूषण रखने का स्थान पूछा। उसके मना करने पर उसको धारदार हथियार से घायल कर दिया।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि चोरों ने उसको नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेसुध हो गया। शुभम के मुताबिक उसके सामने चोरों ने कमरे का ताला कटर मशीन से काटा। चोर कमरे के बक्से में रखे एक सोने का हार, एक चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी कान के बाले, चांदी की कमर पेटी समेत अन्य आभूषण अपने साथ ले गए।
शनिवार सुबह आठ बजे शिवकुमार को शुभम के छत पर न मिलने पर वह जीने से प्रकाश चंद्र के मकान में गए। वहां शुभम उन्हें बेसुध मिला। कमरे का सामान फैला मिला। पुलिस को सूचना दी गई। शुभम का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद शुभम ने पूरी बात बताई। अतिरिक्त निरीक्षक केबी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें