बिलग्राम। नगर में एक सप्ताह पूर्व में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए बर्तन व जेवर बरामद हुए हैं।
नगर के मोहल्ला सैयदवाड़ा में 22 जनवरी को जफरूल हसन, जद्दे मियां के बंद मकान में चोरी हुई थी। इसमें चोर बर्तन में जेवर चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने 26 जनवरी को घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी।
शनिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चोरों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। पकड़े गए चोर नगर के सैयदवाड़ा निवासी मलिंगा, मोहल्ला काजीपुरा निवासी आसिफ व उसका भाई नादिर हैं। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तीनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।