फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चयनित शिक्षक बनेंगे शिक्षक परिवर्तन के वाहक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्टेट रिसोर्स ग्रुप में शामिल जिले के तीन शिक्षक जिले के विद्यालयों में जाकर कक्षाओं में पढ़ाने के तौर तरीके देखने के साथ अपने स्तर से सुधार के सुझाव भी देंगे। यह शिक्षक जिले में शिक्षा परिवर्तन के वाहक बनेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में सुधार एवं पढ़ाने के तौर तरीके और रुचिकर बनाने के लिए शासन ने हर जिले में एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) का गठन किया है। जिले में तीन शिक्षकों डा. अभय जैन, राधेश्याम दीक्षित व शिवम शर्मा का एसआरजी में चयन किया गया है। यह शिक्षक राज्य व जिला स्तर पर होने वाली कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। जिले में चयनित एआरपी की मासिक बैठक का आयोजन कराएंगे। विद्यालयों में पर्यवेक्षण के दौरान कक्षा प्रबंधन, कक्षा वातावरण, अधिगम प्रक्रिया संबंधित पक्षों पर चर्चा कर कार्य योजना तैयार करेंगे। प्रतिमाह 20 विद्यालयी पर्यवेक्षण के दौरान शैक्षिक गतिविधियों जैसे बच्चों की प्रार्थना सभा, बैठक व्यवस्था, समय सारणी, बालसभा, बाल संसद, खेल प्रतियोगिता, अंग्रेजी, विज्ञान, हिंदी आदि विषयों की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे एवं उनके उद्देश्यों व कार्य करने के तरीकों से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अवगत कराएंगे।
फिर होगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण
हरदोई। इन तीनों चयनित शिक्षकों को एक बार फिर इलाहाबाद में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसआरजी के प्रशिक्षण को लेकर सात से 10 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें