फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के लिए तीन शिक्षकों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षा निदेशालय की ओर से लखनऊ में होने वाली मिशन शिक्षण संवाद गुणवत्ता कार्यशाला के लिए जिले से तीन शिक्षकों का चयन किया गया है। कार्यशाला में बेसिक शिक्षा मंत्री इन तीनों शिक्षकों के अभिनव प्रयोगों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसको लेकर काफी समय से शिक्षकों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। यही नहीं प्रदेश के कई जिलों मेें अभिनव प्रयोग कर चुके शिक्षकों को भी उनकी राय लेने के लिए बुलाया जा रहा है। इसको लेकर शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने 11 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक एक मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला रखी है, जिसमें प्रदेश के कई जिलों से 175 शिक्षक शामिल होने जाएंगे।
इनमें हरदोई के सुरसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय म्योनी के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गौतम, टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय पुरा बहादुर के प्रधानाध्यापक आशीष शुक्ला व टड़ियावां के ही प्राथमिक विद्यालय सैती द्वितीय के सहायक अध्यापक अनुज कुमार शामिल हैं। इन तीनों के चयन पर बीएसए हेमंत राव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें