फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस में चयन

विज्ञापन
फोटो 36: तनिष्का। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक और बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियोंं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इन खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। चयनित तीनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक और बालिक वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता सहारनपुर में 13 अक्तूबर तक होगी। वीकेएस अकादमी के दिव्यांशु श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों ही खिलाड़ी अकादमी में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने की जानकारी लखनऊ के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने पत्र के माध्यम से दी है। बताया कि जिले से बालिका वर्ग में तनिष्का और बालक वर्ग में अविरल मिश्रा व तनिष्क का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी खेल निदेशालय की तरफ से नामित टीम मैनेजर आकाश द्विवेदी और शीलू कुमार के साथ सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों और परिवार में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें