फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पिहानी। शाहाबाद मार्ग पर नेवादा अयारी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के पतरास गांव निवासी आकाश (22) शुक्रवार को अपनी बहन सुदामा (40) व भांजे आयुष (10) को बाइक पर बैठाकर आंझी स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। नेवादा के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश, उनकी बहन सुदामा व भांजा आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन उन्हें सीएचसी लाया गया जहां से दोनों को हरदोई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




इनसेट



नमाज पढ़ने जा रहे युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल



घर से अलविदा की नमाज पढ़ने निकले निजामपुर के इलियास व उनके साथियों यूनुस, एहसान, इस्लाम और असलम ने घायल पड़े तीनों लोगों को पिहानी सीएचसी पहुंचाया। इनका कहना है कि इस्लाम भी इंसानियत की शिक्षा देता है। जरूरी था इनकी जान बचाना। नमाज बाद में पढ़ लेंगे। यही सोच कर हम लोग इन्हें अस्पताल भेजने की कोशिश में लग गए। इंसानियत की सेवा भी इबादत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें