फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगों की मौत

Sun, 07 Jun 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी कमलेश (45) पत्नी मुन्ना शनिवार की सुबह पड़ोसी के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन जा रही थीं। रास्ते में गंगा देवी स्कूल के पास बाइक से गिरकर घायल हो गईं। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

जहां पर उनको चिकि त्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मस्तीपुर खलीफा निवासी श्रीकृष्ण शास्त्री (62) पुत्र पूरन लाल अपने भाई ओम प्रकाश (50), पुत्र अमित कुमार (25) के साथ बाइक से अपनी पुत्री कुसुमा निवासी वासी गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में बरसोइयां के पास सड़क पर भैंस आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे तीनों घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से श्रीकृष्ण की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उनको लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उनको लेकर लखनऊ जा रहे थे, पर रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि कुसुमा के ससुर का विवाद हो गया था। जिसमें वह घायल हो गए थे। वह लोग उनको देखने जा रहे थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। इधर, माधौगंज थाना क्षेत्र में रूदामऊ के पास पैदल जा रहे धीरज सोनी (30) पुत्र अमृत लाल निवासी मोहल्ला गोखले नगर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई नीरज ने बताया कि वह एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से धीरज दोस्तों के साथ बाइक से वापस आ रहे थे। इस दौरान धीरज रास्ते में बाइक से उतर गए, पर घर नहीं पहुंचे। सुबह उनका शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी।

इधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी अमरीश (18) पुत्र संतोष, सांडी थाना क्षेत्र के कसबा निवासी शेर सिंह (10) पुत्र राजेश और कन्नौज जनपद के मकरंद नगर निवासी मुकेश (42) पुत्र जंग बहादुर सड़क हादसों में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें