फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जम्मू जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन।   - फोटो : रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
फोटो-4- हरदोई का रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन


- पुनर्निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों को किया गया निरस्त
- 15 जनवरी से छह मार्च तक निरस्त रहेंगी ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माता वैष्णों देवी का दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले ट्रेन की जानकारी कर लें। जम्मू जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जम्मू रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण और पटरियों को बदलने के लिए करीब एक माह तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसमें हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी रुकने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त की गई हैं।
रेलवे की ओर से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनों को 35 दिनों के लिए निरस्त करने के निर्देश जारी किए गए है। हरदोई से होकर जम्मूतवी जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें भी शामिल है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 15 जनवरी से 6 मार्च तक ट्रेनों को निरस्त किया है।
विज्ञापन

इनमें ट्रेन संख्या 12469 कानपुर जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस 5, 7,12, 14, 19, 21, 26, 28 फरवरी व 5, 7 मार्च को निरस्त रहेगी, डाउन में ट्रेन संख्या 12470 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 4,6, 11, 13, 18, 20, 25, 27 फरवरी, 4 व 6 मार्च को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस 1 से 4 मार्च तक निरस्त रहेगी, डाउन में ट्रेन संख्या 13152 सियालदह एक्सप्रेस 3 से 6 मार्च तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली 15651 लोहित एक्सप्रेस 3 मार्च को और डाउन में 15652 लोहित एक्सप्रेस 5 मार्च को निरस्त रहेगी। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल की हिमगिरी, अमरनाथ, गाजीपुर, माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को निरस्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें