फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जंगली बिल्ली के हमले से तीन माह का मासूम घायल, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुरवा में सो रहे मासूम पर जंगली बिल्ली ने हमला कर दिया। परिजन उसको सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है।
विज्ञापन

जोगापुरवा निवासी आधार कुमार खेती करते हैं। आधार के मुताबिक, उनका तीन माह का पुत्र देव है। उनकी 10 वर्षीय एक दिव्यांग पुत्री बेबी भी है। बेबी चलने में असमर्थ है। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी वंदना ने देव को बरामदे में चारपाई पर सुला दिया था। इसके बाद वह बेबी को नित्य क्रिया के लिए ले गईं। इसी दौरान जंगली बिल्ली ने देव पर हमला कर दिया।
बिल्ली ने देव के चेहरे पर कई जगह काट लिया। गंभीर रूप से घायल देव को परिजन सीएचसी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन उसको लेकर एक प्राइवेट अस्पताल चले गए। यहां भी उसे लखनऊ रेफर किया गया तो परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अमित आनंद ने बताया कि बच्चे की तबीयत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें