फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन सदस्यीय कमेटी करेगी कोचिंगों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में संचालित कोचिंग संस्थाओं की तीन सदस्यीय टीम जांच करेगी। विभाग की ओर से 20 टीमें गठित की गई हैं, जो सभी कोचिंग और बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों की जांच करेंगे। जांच में बिना पंजीकरण कोचिंग व बिना मान्यता के विद्यालय संचालित मिलने पर उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से कोचिंग का पंजीकरण अनिवार्य किया हुआ है। इसकेे लिए छात्र संख्या के आधार पर शुल्क निर्धारित है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ की विद्यार्थियों को शुल्क की रसीद देेने के भी निर्देश हैं। काेचिंग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों का भी विवरण विभाग को उपलब्ध कराना होता है।
सरकारी शिक्षक के कोचिंग पढ़ने में प्रतिबंध है। अगर कोई शिक्षक कोचिंग संस्थान में शिक्षण कार्य करता पाया जाता है तो उस पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में मात्र 52 कोचिंग पंजीकृत हैं, जबकि हकीकत शहर में ही सैकड़ोंं की संख्या में कोचिंग संचालित है। इसके अलावा तहसील व ब्लाॅक मुुख्यालयाें पर भी कोचिंग कक्षाएं संचालित हैं। इसके अलावा कई विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हैं। जिले में बगैर पंजीकृत कोचिंग और विद्यालय की जांच के लिए 20 टीमें बनाई गई हैं, प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं।
विज्ञापन

टीम क्षेत्र में कोचिंग व विद्यालय की जांच कर प्रत्येक सप्ताह शनिवार को आख्या देगी। बिना पंजीकृत कोचिंग व विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि टीम की आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला स्तर से भी कोचिंग व विद्यालयों को निरीक्षण किया जाएगा। मानक विपरीत व विद्यालय समय में कोचिंग संचालित मिलने पर संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें