फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेड के इंतजार में आठ मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। बेड के इंतजार में मरीजों को वेटिंग में रहना पड़ रहा है। सोमवार को आठ मरीज बेड का इंतजार करते हुए मिले।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के सेवाराम पुरवा निवासी गोविंद को बुखार आ रहा हैं। सोमवार को करीब 12 बजे इमरजेंसी पहुंचे। बेड फुल होने के कारण स्ट्रेचर पर लिटाया गया है। तीमारदारों ने बताया कि बेड खाली होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, पिहानी थाना के राभा गांव निवासी रियाजुद्दीन को सोमवार की सुबह किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होने ने बताया कि यहां पर बेड खाली न होने के कारण स्ट्रेचर दो घंटे से इलाज करा रहे है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कंटौना खेड़ा निवासी रामकिशोर को जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर सोमवार को परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां पर करीब दो घंटे से बेड का इंतजार कर रहे हैं। स्ट्रेचर पर उनका इलाज चल रहा है। इसी तरह से इमरजेंसी में सोमवार दो बजे तक आठ मरीज वेटिंग करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें