अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसा में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सांडी थाना क्षेत्र के चौधकपुर निवासी अरविंद (23) पुत्र राम लडैते बाइक से अपनी बहन पुष्पा के घर मानगढ़ जनपद शाहजहांपुर गए हुए थे। शनिवार की सुबह वह बाइक से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खेतौली के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
अरविंद के भाई वेद पाल ने बताया कि उसकी चार वर्ष की एक पुत्री है। इधर माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिहराना शुक्लापुर भगत निवासी संगीता (20) पत्नी राहुल रविवार को थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इस घटना में उसके भाई वीरेंद्र की मौत हो गई थी। महिला का पति राहुल भी घायल हो गया था।
भाई उन लोगों को बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था। इसी बीच हादसा हो गया था। इधर देहात कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर इटौली के पास शनिवार की रात बाइक सवार 40 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था।
उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गरीब पुरवा निवासी शान मोहम्मद (28) पुत्र इस्माइल और मो. समी (35) पुत्र अमजद सड़क हादसे में घायल हो गए।
उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नघेटा रोड़ निवासी रजनीश (35) पुत्र प्रभुदयाल सड़क हादसे में घायल गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम चुंगी और सांडी चुंगी के बीच बाइक को बैगन आर ने टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार रघुवीर (35) निवासी टेढ़ी पियाऊ शहर कोतवाली घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर ले गए।