अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक
महिला सहित दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में एक
युवती ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया, जिससे उसकी जिला अस्पताल में मौत
हो गई।
मिली जानकारी के
अनुसार, अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम उसराहा निवासी चंद्र प्रकाश (20)
पुत्र इंद्रजीत रविवार को गांव निवासी एक ट्रैक्टर चालक के साथ ट्रैक्टर पर
बैठकर घर जा रहे थे। रास्ते में अतरौली-माल रोड पर ग्राम नेवादा के पास
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
इससे चंद्र प्रकाश की उसमें
दबने से मौत हो गई, जबकि चालक मुन्ना बाल बाल बचा। घटना की जानकारी होेने
घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंद्रप्रकाश के भाई दीपक ने बताया कि वह चार भाई थे। वह किसी काम से बाजार
गए थे। वहीं से घर वापस आ रहे थे।
इधर, पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम राभा
निवासी फूलवती (60) पत्नी नंदलाल दो दिन पूर्व सड़क पर चढ़ते समय बाइक की
टक्कर से घायल हो गई थी। जिनकी उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। घटना
से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया।
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने संदिग्ध हालात में जहर
खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे इलाज को जिला अस्पताल लाया गया।
जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, देहात
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलदेवपुर निवासी रूबी (18) पुत्री राजाराम ने
सोमवार की सुबह घर में अकेली थी।
उसका पिता दूध बेचने गया था। उसने घर में
जहर खा लिया। इसकी जानकारी होने पर उसका पिता घर पहुंचा और उसको लेकर इलाज
के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
रूबी के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।
उसके तीन पुत्र
है और वह तीनों बाहर काम करते है। घर वह अकेली थी। उसने बताया कि वह एक
निजी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। घटना के कारण पर कोई जानकारी से
इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।