फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर में अरवल के नंदना गांव में शुक्रवार को विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी रामचंद्र (60) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि परिवार के अवनीश और अलवर के बीच हुए विवाद अवनीश और उसके बेटे संदीप (25) को लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया।
वहीं, दूसरी ओर से अवनीश (25) पुत्र रूपलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को खाना बनाने को लेकर उसका अपनी मां से विवाद हो रहा था।
इसी बीच चाचा रामचंद्र, उसका बेटा कुलदीप और संदीप वहां आ गए और मारपीट करने लगे, इसमें वह घायल हो गया। अरवल थाना के प्रभारी एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें