फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार की शाम घर में अकेली किशोरी के साथ तीन युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे पिता को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जानमाल की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम घर में अकेली थी। मां-पिता व घर के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे।
पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान अंटा गांव निवासी प्रदीप व उमेश पुत्रगण बदले ने साथी गुड्डू पुत्र संतराम घर में घुस आए। किशोरी चारपाई पर लेटी थी।
आरोपियों ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने का प्रयास करने पर उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के चंगुल से किसी तरह बचने पर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने भागते समय आरोपियों का पीछा किया।
जिस पर आरोपियों ने किशोरी के पिता पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता के पिता ने देर शाम थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की।
बुधवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। एसओ अशोक यादव ने बताया मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें