फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डिवाइडर से टकराए एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्त, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो-01- दिलीप। फाइल फोटो
विज्ञापन
बघौली। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव के पास बाइक सवार तीन दोस्त अनियंत्रित होकर शनिवार रात डिवाइडर से टकरा गए। बाइक चला रहे युवक की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के बांधापुलिया निवासी दिलीप (26) गांव में खेती करते थे। शनिवार रात दिलीप अपने दोस्तों पुष्पताली पश्चिमी निवासी सुबोध (25) और जनसरी निवासी भल्लू (23) के साथ बाइक से अपने परिचित के गांव कछौना कोतवाली क्षेत्र के पकरी ऊसर गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस गांव आने के लिए निकले थे। इसी दौरान बघौली थाना क्षेत्र में सुन्नी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुबोध और भल्लू घायल हो गए। घायलों को कछौना सीएचसी से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी रजनी और एक साल का बेटा आद्विक है।
थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होने और डिवाइडर से टकरा जाने की घटना पता चली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें