फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र में मझिया पुल के पास शनिवार की देर रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई । दो शव घटनास्थल से देर रात में ही बरामद हो गए थे। वहीं, तीसरा युवक वाहन मेें फंसकर घसीटता चला गया। उसका शव रविवार की सुबह करीब एक किलोमीटर दूर पुलिया के नीचे भरे पानी में पड़ा मिला।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के जजवासी गांव निवासी अनिल सिंह उर्फ पिंकू सिंह (35), विनीत (31) उर्फ बिन्नू और राजवीर उर्फ लुक्का (36) तीनों दोस्त शनिवार की देर रात करीब 12:30 बजे जलाल पुरवा गांव से बाइक से घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के मझिया पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
अनिल और विनीत के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए। रात में काफी खोजबीन के बाद भी राजवीर का शव आसपास नहीं मिला। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर राजवीर का शव पुलिया के नीचे भरे पानी में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि रात के समय अज्ञात वाहन में फंसकर शव एक किलोमीटर दूर तक चला गया होगा। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में मातम पसर गया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जानकारी में आ रहा है तीनों नशे की हालत में घर लौट रहे थे। इनमें किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें