फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर फोन पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर घर से निकालने व पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिलग्राम थाल्ना क्षेत्र के जरसेनामऊ गांव स्थित मायके/भाई के घर रह रही जुलिना नेे पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले सांडी के ग्राम काईमऊ निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति के साथ ही सास मुन्नी व ममेरा ससुर अयाज निवासी ग्राम काईमऊ दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर चार माह पूर्व पति व ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने भाई के घर में रह रही है।
जुलिना ने बताया कि 15 नवंबर को पति सद्दाम ने उसे फोन कर तीन तलाक दे दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें