हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इसमें एक वैन और बाइक मेंआमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवकों में से तीन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक अन्य युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।