थाना क्षेत्र में किराना व्यापारी के साथ हुई लूट का
पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने लूटकांड में शामिल तीन बदमाशों
को गिरफ्तार कर लिया।
अन्नपूर्णा नगर निवासी संतोष गुप्ता सोमवार को
दुकान बंदर करके घर जा रहे थे। तभी कमला पैलेस गेस्ट हाउस के पास पहले से
घात लगाए तीन युवकों ने व्यापारी को घायल कर झोला छीन कर भाग गए थे। पुलिस
बदमाशों की तलाश कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल बघौली रोड़ स्थिति
रेलवे क्रासिंग के पास खड़े बदमाशों के पास पहुंची तो बदमाशाें ने फायर कर
दिया, पर पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा। एसओ विश्वनाथ यादव ने बताया कि
पकडे़ गए बदमाश संदीप पटेल पुत्र राम पाल निवासी अटवा, विपिन पटेल पुत्र
गिरिजा शंकर निवासी अटवा और राहुल पटेल पुत्र प्रताप सिंह कनौजिया निवासी
सलेमपुर थाना मल्लावां शामिल है।
उनके पास से तीन तमंचा, पांच जिंदा
कारतूस, एक खोखा, पांच हजार रुपये, झोला व सांडी बरामद हुए।