फोटो-36-अमित। संवाद
फोटो-37-सुशील। संवाद
फोटो-38-अशोक। संवाद
- वारदात में इस्तेमाल बोलेरो भी मिली, शाहाबाद और बेहटा गोकुल से हुई थींं चोरियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटा गोकुल। बीती 28 दिसंबर को भम्मापुरवा स्थित क्रय केंद्र से चोरी हुई गन्ना भरी ट्राली पुलिस ने बरामद कर ली है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की दो ट्रॉली और एक ट्रैक्टर बरामद की गई है। घटना में इस्तेमाल हुई बोलेरो भी पुलिस ने बरामद की है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के स्वारापुरवा निवासी सुमन पाल खेती करते हैं। बीती 28 दिसंबर को वह ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर भम्मापुरवा क्रय केंद्र गए थे। यहां ज्यादा भीड़ होने पर उन्होंने गन्ना भभरी ट्राली वहीं खड़ी कर दी थी और वापस घर चले गए थे। अगले दिन सुबह वहां से ट्राली चोरी हो जाने का पता चला था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
इसके बाद बीती छह जनवरी को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गयंद निवासी श्याम की ट्रैक्टर ट्राली भी चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट शाहाबाद कोतवाली में दर्ज की गई थी। सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी ने बतायाा कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के रमुआपुर निवासी सुशील कुमार, पुष्पताली निवासी अशोक और सीतापुर जनपद के नैमिष थाना क्षेत्र के सहरोइया गांव निवासी अमित पाल को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, दो ट्राली और घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो भी बरामद की गई हे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।