फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राज्यमंत्री के स्कॉर्ट वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के स्कॉर्ट वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ह्रदय निवासी रमेश (42) बाइक से, सुमित (50) और सुमित का पुत्र कृष्णा (2) बाइक से शाहाबाद से ककरघटा गांव की तरफ जा रहे थे। ककरघटा के पास हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर मरम्मत के कारण ट्रैफिक डायवर्ट कर वन-वे कर दिया गया है। बाइक सवार इसी कट से निकलकर जैसे ही सड़क पर पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रहे उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के कॉफिले के स्कॉर्ट वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें