फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन बीईओ कार्यालय संबद्ध, कई के पास तीन से पांच प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यप्रणाली की अजीबो गरीब तस्वीर सामने आ रही है। एक तरफ जहां कई खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रभार के बोझ तले दबकर काम करने को मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ विभाग में अफसरों की मौजूदगी के बावजूद उन्हें कोई जिम्मेदारी न देकर दफ्तरों से संबद्ध रखा गया है। हालत यह है कि कई बीईओ को एक साथ तीन से पांच ब्लॉकों का अतिरिक्त प्रभार थमा दिया गया है जबकि गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए चार बीईओ बीते कई दिनों से तैनाती और ब्लॉक आवंटन की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 ब्लॉक और एक नगर क्षेत्र संचालित है। इन सभी में अलग-अलग खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती का प्रावधान है। वर्तमान में जिले में 12 खंड शिक्षा अधिकारी तैनात हैं। वहीं चार गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए हैं। जिले में तैनात 12 खंड शिक्षा अधिकारियों में वर्तमान में तीन को बीएसए कार्यालय से संबद्ध रखा गया है। वहीं एक खंड शिक्षा अधिकारी के पास पांच, एक के पास तीन, पांच के पास दो-दो और दो के पास एक-एक ब्लॉक का दायित्व है। वहीं गैर जनपद से आए बीईओ काे अभी ब्लॉक आवंटित नहीं है। इससे विभागीय कार्य के साथ-साथ विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है।


यह है स्थिति
बीईओ डीएल राणा- नगर क्षेत्र, मुख्यालय, सुरसा, बावन, संडीला, कछौना, बीईओ सुनील कुमार सिंह, सांडी, भरखनी, हरपालपुर, बीईओ प्रियंका सिंह पिहानी, टोडरपुर, केके त्रिपाठी, कोथावां, भरावन, संतोष सिंह, बिलग्राम, माधौगंज, राजेश राम बेंहदर, मल्लावां, अनिल झा हरियावां, टड़ियावां, रतन लाल शाहाबाद और अनुज कुमार के पास अहिरोरी का प्रभार है। बीईओ सीमा गौतम, सपना रावत और ब्रजेश त्रिपाठी कार्यालय संबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें