फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चोरी की चार बाइकों के साथ मिस्त्री समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
कहि
विज्ञापन
- शाहाबाद कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



शाहाबाद। कोतवाली पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। तीनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। इनके पास से बाइक के कुछ पार्ट्स भी बरामद हुए हैं।
पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि मास्टर की के जरिए बाइक चोरी करते थे। चेारी की बाइक सात से 12 हजार रुपये में बेच देते थे।कोतवाली क्षेत्र के जटपुरा निवासी पवन कुमार की बाइक बीती पांच अक्तूबर को महुआ टोला से चोरी हो गई थी। इसके बाद आठ अक्तूबर को भी महुआ टोला निवासी रेहानखान की बाइक उनके मकान के बाहर से चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सीओ शाहाबाद संतोष सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड के पास निर्माणाधीन बाईपास के निकट से शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के मोहल्ला चौक चौकिया निवासी राम शरन, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी खुर्द निवासी सोनू कश्यप और नावेज को गिरफ्तार किया हैं। इन लोगों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं। एक बाइक के कुछ पार्ट़्स भी मिले हैं। सीओ ने बताया कि साेनू कश्यप बाइक मैकेनिक है। चोरी की बाइक आरोपी उसको ही बेचते थे। इसके बाद सोनू बाइक के पार्ट़स अलग कर बेच देता था।

इनसेट
एक साल पुरानी बाइकों को बनाते थे निशाना
सीओ संतोष सिंह ने बताया कि बाइक चोरी करने के लिए यह लोग मास्टर की का इस्तेमाल करते थे। कम से कम एक साल पुरानी बाइक को निशाना बनाते थे। बाइक इतनी पुरानी होने पर उसका लॉक घिस जाता है और यह लोग आसानी से इसे चोरी कर लेते हैं। सात से 12 हजार रुपये में बाइक बेच देते थे। बरामद की गईं दो औरबाइक कहां से चोरी हुई थीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
तीनों के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। रामसरन के खिलाफ शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद में दो, शाहबाद कोतवाली में पांच और पाली थाने में एक मामला दर्ज है। रामसरन के खिलाफ भी जलालाबाद में दो और शाहाबाद में दो मामले दर्ज हैं। सोनू के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में ही पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें