फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो मकानों से साढ़े तीन लाख रुपये और जेवर पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने दो मकानों को निशाना बना लिया। एक मकान से 20 हजार रुपये और पायल चोरी कर ले गए, जबकि दूसरे मकान से तीन लाख रुपये और करीब पांच सौ ग्राम चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। एक मकान से चोरी हुए बक्से और कपड़े गांव में ही एक बाग में पड़े मिले।
विज्ञापन

गौरी गांव निवासी नीरज खेती करते हैं। उनके मकान में दरवाजा रखने के लिए जगह छूटी हुई थी। इस जगह पर उन्होंने ईंटें लगवा दी थीं। गुरुवार की रात ईंटें हटाकर चोर मकान में घुस गए। लेडीज पर्स में रखे 20 हजार रुपये और लगभग 10 हजार रुपये कीमत की पायल चोरी कर ले गए।
इसी गांव में कृष्णपाल के मकान को भी चोरों ने निशाना बना लिया। कृष्णपाल का पुत्र लकड़ी ठेकेदार है। गुरुवार रात वह मकान के बाहर सोए थे। देर रात प्यास लगने पर वह घर के अंदर जाने के लिए उठे थे लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर कृष्णपाल ने बेटे जसवंत को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दरवाजा अंदर से साड़ी के फंदे से कसा है। इनके मकान में भी चोर दीवार में लगी ईंटें हटाकर अंदर गए। इनके कमरे से एक बक्सा गायब था। बक्से में तीन लाख 22 हजार रुपये और चांदी के सात सिक्कों समेत लगभग पांच सौ ग्राम चांदी के जेवर रखे थे। शुक्रवार सुबह बक्सा गांव में ही एक बाग में पड़ा मिला। कपड़े और कागज भी मिले, लेकिन रुपये और जेवर गायब थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेनीगंज कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है। पीड़ितों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें