हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में पलिया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी चालक निशक्त की मौके पर ही मौत हो गई।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा निवासी रज्जन (35) निशक्त था। शुक्रवार को वह स्कूटी से नाऊपुरवा गांव गया था। वहां से वापस जोधनपुरवा जाते समय हरपालपुर पलिया मार्ग पर भभूतिपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही रज्जन की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजन सन्न रह गए। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)