संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा निवासी विश्व हिंदू परिषद के संडीला जनपद के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और क्षेत्रीय विधायक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्रता भी की गई है। धर्मेंद्र सिंह का सोशल मीडिया एकाउंट संभालने वाले उनके भतीजे ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में धर्मेंद्र सिंह के भतीजे (साढ़ू के पुत्र) आदर्श ने बताया कि रानी कुमारी के नाम से एक सोशल मीडिया एकाउंट है। इस एकाउंट से धर्मेंद्र सिंह और क्षेत्रीय विधायक को लेकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। 10 दिन में पास आने और फिर निपट लेने की बात भी कही जा रही है। प्रधानी न बचने देने की धमकी भी दी जा रही है। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।