फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोकतंत्र व संविधान विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। अपने बयानों के कारण विवादित रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या को सोमवार को यहां पर एक कार्यक्रम में जाते समय हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। गांधी भवन में संविधान एवं सामाजिक न्याय महासम्मेलन में कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देश, संविधान, लोकतंत्र, आदिवासी व दलित विरोधी है।
दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक के संविधान एवं सामाजिक न्याय महासम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्या के निशाने पर हिंदूराष्ट्र के हिमायती व स्वर्ण रहे। किसी का नाम लिए बिना कहा कि जिसको तुम हिंदू राष्ट्र बोलते हो वह भारत राष्ट्र शापित है। यह भारत कभी भी न हिंदू राष्ट्र था, न है और न रहेगा, इसीलिए हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देशविरोधी हैं।
विज्ञापन

खुद को सनातनी बताते हुए कहा कि जाति-पांति पहले भी थी और आगे भी रहेगी। कहा कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है ये सनातन है। हवा, जल व आग जीवन देते हैं यह सनातन हैं। पूर्व सासंद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, राजेश्वरी देवी, सपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बीरे यादव, पदमराग सिंह यादव, सर्वेश जनसेवा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

संचालन डॉ. अरुण मौर्या ने किया। इसके बाद संविधान व आरक्षण संरक्षण सेना की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इससे पहले सिनेमा चौराहा पर हिंदू जागरण मंच के संतोष भारती, पुष्पराज, पिंटू सिंह, राजेश, प्रतीक मिश्रा, शिवेंद्र प्रताप, शशांक द्विवेदी, दीपांशू मिश्रा व अंकित गौतम आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें