फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टीएचआर प्लांट के घूमेंगे पहिया, चार करोड़ मिले

विज्ञापन
फोटो-23-15 सितंबर के अंक में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
हरदोई। बजट के अभाव में बंद पांच टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट के पहिये जल्द ही घूमेंगे। बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग ने पोषक आहार की मद में चार करोड़ रुपये दे दिए हैं। विभाग को रुपये मिलने से ही जल्द ही टीएचआर प्लांटों पर सामग्री की खरीदारी के लिए रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग के माध्यम से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत नौनिहालों और लाभार्थियों को दिए जाने वाले पोषक आहार की आपूर्ति टीएचआर प्लांट से की जाती है। पोषक आहार को बनाने वाली आठ में पांच इकाई बजट के अभाव में बंद हैं। सामग्री खरीदारी के लिए रुपये न मिलने से क्रांति प्रेरणा लघु उद्योग अहिरोरी, नारी शक्ति महिला प्रेरणा लघु उद्योग सुरसा, ओम शांति महिला प्रेरणा लघु उद्योग टड़ियावां, महिला शक्ति प्रेरणा लघु उद्योग कोथावां और नई उम्मीद प्रेरणा लघु उद्योग कछौना के टीएचआर प्लांट में पोषक आहार का उत्पादन ठप है। अमर उजाला ने 15 सितंबर के अंक में टीएचआर प्लांट के संचालन पर बजट का रोड़ा शीर्षक से प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था।
बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों ने खबर को गंभीरता से लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बजट के अभाव की जानकारी शासन को दी गई है। शासन ने चार करोड़ रुपये पोषक आहार मद में दे दिए हैं। बताया कि गेहूं और चावल की सरकारी आपूर्ति होती है जबकि दाल, दूध पाउडर, सोयाबीन ऑयल, चीनी, विटामिन, पैकिंग रोल, प्लांट का किराया और काम करने वाली महिलाओं की मजदूरी आदि के भुगतान के लिए विभाग की तरफ से एक प्लांट को औसतन करीब 40 लाख रुपये दिए जाते हैं। बताया कि रुपये मिल गए हैं जल्द ही टीएचआर प्लांट को रुपये दिए जाएंगे जिससे उत्पादन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें