फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: माडल शॉप बनाने में जिम्मेदार पिछड़े, 25 दुकानें अधूरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में मॉडल शाप को बनवाए जाने में भी जिम्मेदारों की लापरवाही दिख रही है। उचितदर विक्रेताओं के लिए मनरेगा से बनवाई जानी वाली माॅडल शाप में से 25 का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से शीर्ष प्राथमिकता में शामिल मॉडल शाप को बनवाए जाने के प्रति भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया है। इससे गांवों में उचितदर विक्रेताओं को मॉडल शाप अभी तक उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। ब्लॉक से लेकर गांवों के जिम्मेदारों के ध्यान न देने से विकास खंड अहिरोरी के जमुनिया और अठौआ, विकास खंड बेहंदर के बिंदौरा, भरावन के पिपरीनेवादा, भरखनी के बिल्सर हरसेन, सरायराघव, बिलग्राम के बरगांवा, बेरुआ निजामपुर, नूरपुर हथौड़ा, जरौली शेरपुर, सखेड़ा, हरियावां के टंडौरखेड़ा, हरपालपुर के मिरगावां चौधरियापुर, खैरुद्दीनपुर, कछौना के कुकुही, बर्राधूमन, कछौना देहात, माधौगंज के उमरसेड़ा और अमरिता बढ़ैया, संडीला के तलौली, शाहाबाद के मगियावां और टोडरपुर के पिस्तिया में मॉडल शाप अधूरी हैं।
श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि 64 स्वीकृत मॉडल शाप में से 39 को पूरा करा लिया गया है। बावन के महोलिया शिवपार और अहिरोरी के खेरवा कमलापुर की मॉडल शाप की चाबी मुख्यमंत्री ने विक्रेताओं को सौंपी थी। 25 दुकानों का काम पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए जल्द ही समीक्षा कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें