फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के 475 मतदान केंद्रों पर मतदान आज

Mon, 07 Dec 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव में तीसरे चरण का चुनाव कराने के लिए जिले के पांच ब्लाकों से 1062 पोलिंग पार्टियां 475 मतदान केंद्रों के लिए रविवार को रवाना हो गई। सात दिसंबर को सात लाख 99 हजार 694 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के तीसरे चरण में हरियावां, टड़ियावां, बावन, सुरसा, अहिरोरी के 475 मतदान केंद्रों के 1062 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इस  चरण में 346 प्रधान पद एवं 4540 ग्राम पंचायत सदस्य पद शामिल हैं। सुरसा व बावन के लिए फल मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया तो हरियावां, टड़ियावां, अहिरोरी के लिए उनके निर्धारित स्थलों से पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


मंडी के बाहर जाम लगा
पोलिंग पार्टियों के वाहनों को रविवार की सुबह सुरसा व बावन के आवंटित स्थलों से रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी होने पर फल मंडी के बाहर जाम लगने तक की स्थिति आ गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने जाम नहीं लगने दिया।  

रवानगी से पूर्व फिर अलर्ट किए गए मतदान अधिकारी
पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व भी मतदान अधिकारियों को बूथ पर मतदाताओं की बाएं हाथ की मध्यमा पर अमिट स्याही लगाने को लेकर खास दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  फल मंडी स्थल पर अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने रवानगी के दौरान कहा कि मतदान अधिकारी दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करें। अमिट स्याही लगाने के बाद मतदाता पर्ची देगा। दूसरा मतदान अधिकारी देखेगा कि उसे मिटाया नहीं गया है। यदि कोई मतदाता स्याही को मिटा देता है तो उसे मतदान करने न दिया जाए। अमिट स्याही वोटर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से पूर्व किया जाए।
विज्ञापन


पर्ची के अलावा विकल्प लेकर जाए तभी होगा मतदान
कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रह जाए इसके लिए आयोग के बताए विकल्पों का प्रयोग कर आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। विकल्पों के माध्यम से वोटिंग करने की सुविधा प्रदान कर दी गई। विकल्प फोटो पहचान पत्रों में मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य व केंद्र अथवा सार्वजनिक तथा पब्लिक लिमिटेड कंपनी से जारी किए गए पहचान पत्र, बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र व पास बुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, मनरेगा जाबकार्ड, स्वास्थ्य बीमा योजना का स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज और मतदाता फोटो पर्ची, आधार कार्ड में से एक पहचान पत्र के सहारे वोट डाला जा सकेगा।

वरिष्ठ नागरिकों को लाइन में लगने से छूट
आयोग की निर्देशों की यदि माने तो मतदान के दिन अपने अपने मतों का अधिकार पाने के लिए विकलांग, गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों व असहाय मतदाताओं को पंक्तियां नहीं लगानी होगी। उन्ीे सीधे कक्ष में ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश बूथ के आला अधिकारी को दिए हैं।

चुनाव संबंधित ब्लाकों में रहेगा अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि तीसरे चरण में हरियावां, टड़ियावां, बावन, सुरसा व अहिरोरी में सात दिसंबर को मतदान होगा इस दौरान इन ब्लाकों में पूर्णतया अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें