सांडी। बीती 10 जुलाई की रात लाहोरीपुरवा में भूमि विवाद में अधेड़ की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी मृतक का चचेरा भाई है। लाहोरीपुरवा में पांच बीघा भूमि को लेकर चल रहे विवाद में नारेंद्र की हत्या कर दी गई थी। नारेंद्र के भाई वीरेंद्र यादव ने चाचा शिशुपाल और उसके तीन पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में शिशुपाल और पंकज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने इसी मामले में आरोपी अंकित को पक्षी विहार पुलिया के पास से बुधवार दोपहर 2:30 बजे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दावा किया कि जल्द ही चौथा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।