हरदोई जिले में बुधवार शाम करीब चार बजे शहर के नघेटा रोड पर स्थित कीर्तिकृष्णा बाल चिकित्सालय में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और अग्निशमन वाहन तुरंत मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और चिकित्सालय परिसर में काफी धुआं भरा हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।