फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर में घुस कर लाखों का माल उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लालपालपुर गांव में गुरुवार को किसान के मकान को चोरों को निशाना बनाया। चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ली। हालांकि, चोर किसान के पड़ोस में रहने वाले भाई के मकान में भी घुसे लेकिन, वहां कुछ उनके हत्थे नहीं लगा।
विज्ञापन

लालपालपुर निवासी दलजीत पुत्र नीलकंठ खेतीबाड़ी करते हैं। गुरुवार की रात को दलजीत और उसकी पत्नी घर के बाहर और बहू-बेटा घर के अंदर सो रहे थे। आधी रात को वहां पहुंचे चोर बड़ी आसानी से उसके घर में दाखिल हो गए और कमरे में रखी अलमारी से 20 हजार रुपये के अलावा दो एंड्रॉयड मोबाइल, सोने की मांग बेदी, कानों की झुमकी, दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, चांदी का कमर बिछुआ, हथफूल, एक जोड़ी पायल, खडुआ और बिछुआ समेत लगभग तीन लाख का जेवर समेट ले गए।
इसके बाद उन चोरों ने बगल में रह रहे दलजीत के भाई देशराज के घर को निशाना बनाना चाहा, लेकिन वहां उनकी दाल नहीं गली। सुबह होते ही वहां पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें