फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आयुष्मान कार्ड बनाने में ढिलाई पर 151 सहायकों का मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आयुष्मान कार्ड बनाने में ढिलाई बरतने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शून्य और कम संख्या में कार्ड बनाने वाले 151 पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान पर रोक के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अंत्योदय अन्य योजना कार्डधारक परिवारों को पांच लाख तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं प्राप्त कराए जाने के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए जा रहे हैं। यहां पर इसे गांवों में पंचायत सहायक, एएनएम और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से अभियान के तौर पर चलाया जा रहा है।
डीएम एमपी सिंह ने 30 आयुष्मान कार्ड प्रतिदिन जारी करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने समीक्षा में पाया कि विकास खंड शाहाबाद, संडीला, टोडरपुर, बावन, सुरसा और अहिरोरी की बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों ने इससे कम ही कार्ड जारी किए हैं। कई पंचायत सहायकों की स्थिति शून्य ही रही है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि शाहाबाद में 24, संडील में 10, टोडरपुर 30, बावन में 30, सुरसा में 18 और अहिरोरी में 39 पंचायत सहायकों की स्थिति कम पाई गई है। प्रधान और पंचायत सचिवों को पंचायत सहायकों की स्थिति और नाम के साथ आदेश दिए गए हैं कि पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान पर रोक लगाएं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत को नियमित पर्यवेक्षण के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें