फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: चोरी की भैंस के साथ चोर को पकड़ा,ग्रामीणों की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के विलसर हरसेन गांव में गुरुवार रात ग्रामीणों ने चोरी की भैंस के साथ युवक को दबोच लिया। उसको पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके दो साथियों को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

विलसर हरसेन गांव के कुछ किसान गुरुवार रात खेत गए थे। इसी दौरान नहर के पास खेत में युवक जंजीर से बंधी भैंस चराते दिखा। ग्रामीणों ने चोरी की आशंका पर उससे पूछताछ की तो वह आनाकानी करने लगा।
इस पर उसे पकड़कर पीट दिया। घायल आरोपी ने भैंस चुराने की बात स्वीकार की। आरोपी ने अपना नाम पता फर्रुखाबाद के राजेपुर थाने के गांव नगरिया निवासी भानू बताया है।
विज्ञापन

उसने भैंस चोरी में शामिल साथियों का नाम पचदेवरा थाना क्षेत्र के सहुआपुर निवासी शिशुपाल सिंह व पूजन बताया है। बताया कि भैंस राजेपुर से चुराकर पिकअप से लादकर लाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पचदेवरा पुलिस ने भैंस को राजेपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि अन्य दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें