फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कच्ची दीवार ढही,मलबे में दबकर पांच बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के दिवाली गांव में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर पांच बच्चे घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दिवाली निवासी मन्नीलाल के घर में शुक्रवार सुबह उनका बेटा अंशु (12), बेटी निरोली (9) के साथ पड़ोस मेें रहने वाली नीतू (7), छोटी बिटिया (9), दिव्यांशी (4) खेल रहे थे। बारिश होने से भीगी कच्ची दीवार भरभराकर चबूतरे पर ढह गई।
दीवार के मलबे में सभी बच्चे दब गए। बच्चों को दबा देखकर आसपास लोग मदद को दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आननफानन मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। परिजनों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्चों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें