फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटियामऊ सहित चार गांवों में हुई थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
दिवारीपुरवा में ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिवारी और मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर में कोरोना संक्रमित युवकों के मिलने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य जारी है। बल्लीपुर और दिवारी में थर्मल स्क्रीनिंग मंगलवार को ही पूरी हो गई थी। बुधवार को इन गांवों के आसपास स्थित गांवों में स्क्रीनिंग कराई गई। इस दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

बिलग्राम सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी के नेतृत्व में दिवारीपुरवा, कोई और कोइलरा में थर्मल स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने की। इन तीनों ही गांवों के 355 मकानों में रहने वाले 1861 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि कोई बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ का रोगी नहीं मिला है। उधर दूसरी ओर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज विकास खंड के मटियामऊ में 11 टीमों ने 5874 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार लगातार गांवों में कार्य का जायजा लेते रहे। सांडी प्रतिनिधि के अनुसार पॉजिटिव पाए गए दिवारी निवासी युवक के कुछ करीबी रिश्तेदार सांडी विकास खंड के ग्राम करनपुर मतनी में होने की जानकारी पर सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशीष अग्रवाल ने टीम को गांव भेजा। यहां 23 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस टीम में मनोज शर्मा, सुनील वर्मा, अर्चना, अरविंद कनौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शाहाबाद के सभी मार्ग किए गए सील
शाहाबाद। गुजरात से वापस आए शाहाबाद कस्बे के दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को प्रशासन सख्त रहा। एसडीएम एपी श्रीवास्तव के निर्देश पर कस्बे के सभी मार्गों को सील कर दिया गया। सिर्फ हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर आवागमन जारी है।
अधिशासी अधिकारी विमलापति ने बताया कि मोहल्ला अल्हापुर सैदीखेल की सभी गलियों के अलावा अल्हापुर तिराहा से नगर पालिका जाने वाले मार्ग, मंडी समिति के सामने, सराय दरवाजा मार्ग, ब्लाक तिराहा से कांशीराम कालोनी मार्ग, ब्लाक तिराहा से सिनेमा चौराहा मार्ग, पाली तिराहा से नगर आने वाले मार्ग और महुआटोला मार्ग को सील कर दिया गया है। अल्हापुर तिराहा बैरियर पर सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने के लिए एंबुलेंस को छूट दी गई है।
संक्रमित युवक के संपर्क में आए 26 और लोग आइसोलेट
शाहाबाद। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए दो युवकों के संपर्क में आए 22 लोगों को मंगलवार को ही जिला अस्पताल भेजकर नमूने लिए गए थे। इसके बाद इन्हेें जिला अस्पताल में ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जांच के दौरान पता चला कि इन दो युवकों के साथ दरियापुर निवासी युवक भी गुजरात से आया था। इसके अलावा ग्राम नबीपुर के सात करीबी रिश्तेदारों सहित कुल 26 लोगों को जिला अस्पताल भेजकर कोरोना की जांच के लिए नमूना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें