फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपामऊ में थर्मल स्क्रीनिंग पूरी, संडीला में आज भी होगी

विज्ञापन
संडीला में थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। एहतियातन सील चल रहे संडीला और गोपामऊ कस्बे में सोमवार को तीसरे दिन भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। गोपामऊ में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य सोमवार को पूरा हो गया है।
विज्ञापन

गोपामऊ कस्बे के 18000 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया गया था। शनिवार से स्वास्थ्य विभाग की 36 टीमें इस कार्य में जुटी थीं। सोमवार को 873 परिवारों के 6545 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हरियावां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि कुल 2751 परिवार के 16385 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य किया गया है।
हर घर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनीटर इच्छाराम वर्मा, डॉ. अभिषेक अवस्थी, डॉ. मोहसिना अंजुम आदि भी निगरानी में लगी रहीं। संडीला कस्बे में भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यहां कुछ परिवारों की स्क्रीनिंग नहीं हो पाई है। कुल 31 टीमें स्क्रीनिंग का कार्य कर रही हैं। मंगलवार को लखनऊ रोड, सुंबाबाग, उन्नाव रोड नई तहसील आदि क्षेत्र में स्क्रीनिंग का कार्य होगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि सोमवार तक संडीला कस्बे में 57308 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

गोपामऊ में आज मिलेगी छूट
गोपामऊ चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे में मंगलवार सुबह आठ बजे से दो बजे के बीच आवश्यक सामग्री की दुकानें खोली जाएंगी। इस दौरान लॉकडाउन का पालन भी कराया जाएगा और सामाजिक दूरी भी बनाए रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें